नसीराबाद पेन्शनर समाज द्बारा आईना व दर्पण पत्रिका के वितरण के साथ नववर्ष की बैठक की आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद पेन्शर समाज के भवन में बुधवार को नव वर्ष व 31 दिसंबर के कार्यक्रम के आय व्यय विवरण, आईना व दर्पण पत्रिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम नगरपालिका पार्षद रोहिताश्व शर्मा , पार्षद महेन्द्र डाबी , नितिन जडवाल , श्री मति रेखा शर्मा एस एफ सी लाईफ इश्योरेंस अजमेर , डा. विनायक गौड व डा. श्री मति सुरभी गौड के आतिथ्य मे आयोजित किया गया । अध्यक्ष गजानन्द शर्मा ने कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों व पेन्शनरो को स्वागत करने के साथ पुस्तक आईना व दर्पण पत्रिका भेट करी । पेन्शनर समाज नसीराबाद द्बारा प्रकाशित इस प्रथम अंक मे नसीराबाद के इतिहास के साथ पेन्शनरो के लिए उपयोगी जानकारी का समावेश इस पुस्तक मे किया गया है । कार्यक्रम मे अध्यक्ष गजानन्द शर्मा , संरक्षक रामेश्वर कच्छावा , शिव कुमार शर्मा , महावीर टेलर , कल्याण सेन , भागचन्द जोशी , सोहनलाल गुर्जर , चम्पालाल सोनी , रामजीलाल वैष्णव , रामरतन सेन , मदनलाल खारोल , मंत्री रामलाल जीनगर , बालमुकुन्द डाबी, आईवन , राजेन्द्र , माया गुप्ता , महिला मंत्री बी डी खान , गोपाल कृष्ण गर्ग , घीसालाल भाटी ,शंकर लाल रेगर , कैलाश चन्द सोनी , ओंकारलाल सिसोदिया , रामनिवास जांगिड , सत्यनारायण ऐरन व विशेष अम्बेडकर संघ अध्यक्ष मुक्ति लाल आदि उपस्थिति थे । वही कार्यक्रम मे पत्रकार मुकेश वैष्णव व श्याम सांखला भी उपस्थिति रहे।