नसीराबाद ग्रामीण मंडल द्वारा नव मतदाता कार्यशाला का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद ग्रामीण मंडल की बैठक मे नव मतदाता कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव की अध्यक्षता में किया गया । कार्यशाला में मुख्य वक्ता सूरज करण मेघवंशी जिला उपाध्यक्ष एवं नव मतदाता विधानसभा संयोजक नवीन शर्मा की उपस्थिति में आयोजन किया गया । बैठक में समन्वयक नवीन शर्मा ने नव मतदाता कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर नव मतदाता संयोजक बनाना है तथा नव मतदाताओं की सूची बनाकर संपर्क करना है । साथ ही नए मतदाताओं के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने हैं । बैठक में सूरज करण मेघवंशी जिला उपाध्यक्ष ने भी अपने विचार रखें । कार्यशाला बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजानंद राव , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चौधरी , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी , महामंत्री सत्यनारायण शर्मा , युवा मोर्चा अध्यक्ष करण चौधरी , रामनिवास जांगिड़ , सुखबीर , शिवराज चौधरी , राजेंद्र , धन्ना लाल माली , भागचंद , राजेश , गोविंद वैष्णव , श्रीराम यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।