भाजपा श्रीनगर मंडल की नव मतदाता अभियान कार्यशाला बैठक अजमेर देहात जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत के सानिध्य में संपन्न

भाजपा श्रीनगर मंडल की नव मतदाता अभियान कार्यशाला बैठक अजमेर देहात जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत के सानिध्य में संपन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा श्री नगर मंडल की बैठक बुधवार को आहूत की गई । जिसमें मुख्य प्रभारी अजमेर जिला देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
महामंत्री जीतमल प्रजापत ने बताया कि नव मतदाता संपर्क अभियान के तहत हमें युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है। इसके लिए 3 चरणों में कार्यक्रम संपन्न करना है। जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर हमें चौपाल लगाकर युवाओं को भाजपा से जोड़ना है। 20 जनवरी से पूरे प्रदेश में कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जिसके तहत आगामी कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवाओं के लिए लाभान्वित योजनाएं दी गई है । उनको हमें धरातल पर उतारते हुए अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति के पास ले जाकर भाजपा परिवार से जोड़ना है। महामंत्री जीतमल प्रजापत द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति नीति से काम करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की धरातल पर मजबूती हो इसके संबंध में मूल मंत्र दिए।
मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने नव मतदाता अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की सूचीबद्ध कर जोड़ने हेतु विभिन्न कार्यक्रम बूथ पर आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा श्रीनगर मंडल नव मतदाता अभियान संयोजक कमलेश नागर , सहसंयोजक रामस्वरूप चौधरी तिहारी को बनाया गया।
अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में अजमेर जिला देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत , अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी, भाजपा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामकरण यादव, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव , उपाध्यक्ष कैप्टन मेवा सिंह रावत , श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , महामंत्री राजू सिंह रावत , युवा मोर्चा महामंत्री कमलेश नागर , मंडल आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत , विष्णु रावत , एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष मोहन मेघवंशी , जय सिंह रावत , हंसराज रावत , कुलदीप जोशी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment