रशीदपुरा खोरी रेलवे स्टेशन के नये भवन का विधिवत उदघाटन-
सुधीर शर्मा सीकर जिले के रशीदपुरा खोरी स्टेशन के नव निर्मित भवन का रविवार को लोकार्पण जयपुर मंडल के DRM नरेन्द्र जी ने फिता व केक काटकर व नारयील फोड़कर किया। रेलवे कर्मचारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत साफा व माला पहनाकर किया गया। इनके साथ अनेक रेलवे अधिकारी भी साथ थे। वहां पर उपस्थित जनों ने बताया कि इस स्टेशन को चालू रखने के लिए पलथाना गांव का बहुत ही सहयोग रहा क्युकी यह स्टेशन कब का ही बंद हो चुका होता सवारीयो की वजह से यहां की आय बहुत ही कम थी । लेकीन गांव वालों ने स्टेशन को बचाने के लिए एक आदमी ने पांच पांच टिकट कटाई तब जाकर यह स्टेशन पर आज भी बचाई हुई है आज इसका नया भवन बनकर तैयार है । रविवार को नये भवन का उदघाटन डीआरएम महोदय ने किया। अतिथियों ने स्टेशन परिसर में पेड़ भी लगाए तथा रेल यात्री संध व आसपास के गांव वालों ने DRM साहब को ज्ञापन सौंपा जिसमें यात्री सुविधा बढ़ाने व ट्रेनों को बढ़ाने व ओवर ब्रिज एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव की मांग को रखा । इसपर DRM जयपुर ने उनकी मांगो को देखा और कहा अधिकारियों से विचार विमर्श करके आपकी मांगे जरूर पुरी करने की कोशिश करूंगा। और उन्होंने ने कहा प्याज की ढुलाई का काम रेलवे से करें जिससे आप लोगों को भी फायदा होगा रेलवे की आय बढ़ेगी।इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों के ग्रामीण जन उपस्थित थे।