नव क्रमोन्नत विद्यालय में कक्षा 9वीं में दो छात्राओं का समारोह पूर्वक हुआ नव प्रवेश

नव क्रमोन्नत विद्यालय में कक्षा 9वीं में दो छात्राओं का समारोह पूर्वक हुआ नव प्रवेश
-नियामत जमाला-
भादरा, 25 नवंबर / भादरा क्षेत्र में निकटवर्ती गांव धोलपालिया के नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं में गुरुवार को दो छात्राओं कंचन पुत्री सुनील व पूनम पुत्री रणजीत का नव प्रवेश विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजपाल, प्रधानाध्यापक मदन लाल कस्वां की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की। शारीरिक शिक्षक श्रीमती तारावती, श्रीमती सरला अध्यापक, श्रीमती सुमन रानी एवं श्रीमती विजय लक्ष्मी अध्यापक ने छात्राओं का तिलक लगा कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बलराज इंदलिया, रामेश्वर इंदलिया, चांदीराम, रणजीत,ताराचंद, रोहताश भाटी, दुला, मनोहर, पवन कुमार एड.,विकास सहारण एवं बजरंग लाल सहारण अध्यापक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रतन इंदलिया ने बताया है कि नव क्रमोन्नत विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति व ग्रामीणों के सहयोग से गांव के सभी विद्यार्थियों का जो वर्तमान में दूसरे विद्यालयों में पढ रहे है और असुविधा महसूस कर रहे का नव प्रवेश करवाया जाने का प्रयास किया जाएगा।
फोटो-नव क्रमोन्नत विद्यालय में छात्राओं के प्रवेश के दौरान मौजूद स्टाफ, छात्राएं व अन्य लोग

Author: admin

Comments (0)
Add Comment