लोहरवाड़ा टेंक स्थित वैष्णवी देवी मन्दिर पर हुए नवरात्रि सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध मन्दिर मां भगवती वैष्णवी देवी मंदिर लोहरवाड़ा कोटा रोड स्थित मां के दरबार नवरात्रि पर्व पर विशेष महा आरती व हवन के साथ नवरात्रि कार्यक्रम संपन्न हुए। पुजारी अरुण कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां के नवरात्रि पर विद्वान ब्राह्मण द्वारा हवन किया गया। पंडित ज्योतिष विद कैलाश चंद शर्मा व सत्यनारायण चौबे की सानिध्य में नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया गया। मंदिर सचिव आशीष गौड़ ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि अग्नि मंथन पर शत चंडी यज्ञ प्रारंभ किए गया था जिसकी पूर्णाहुति अष्टमी को की गई तत्पश्चात मां के छप्पन भोग की झांकी भी सजाई गई। आपको बता दे इस बार भिन्न भिन्न प्रांतों से माता के छप्पन भोग में भिन्न भिन्न जगहों से वंजन का भोग लगाया गया। अष्टमी को महा आरती एवं महाजागरण का आयोजन किया गया। जिसमे भजन गायकों द्वारा भजनों से माता के दरबार में प्रस्तुति दी गई व नवमीं को विसर्जन किया गया। दशमी को शस्त्र पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की मनोकामना की गई। नवरात्रि में मंदिर के सभी कार्यकर्ताओ ने अपनी सेवाएं प्रदान की गई।