नवज्योत ब्राइट फ्यूचर एकेडमी गोयला विद्यालय में मनाया वार्षिक उत्सव
एवं कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी विदाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित गोयला के नवज्योत ब्राइट फ्यूचर एकेडमी मे रविवार को वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया । साथ ही कक्षा 8 में अध्यनरत विद्यार्थियों को विदाई दी गई । इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी , साथ ही गत वर्ष सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर विधालय में विभिन्न कार्यक्रमों औऱ प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया l संस्था के प्रबंधक निदेशक मुकेश कुमार वैष्णव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l और पधारे सभी अतिथिगण एवं अभिभावकगण का स्वागत सम्मान किया गया l मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गोयला के सरपंच रामदेव गुर्जर,पंचायत समिति सदस्य महेंद्र खटीक, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भगवत सिंह,ओम सिंह,पूर्व सरपंच शिवराज गुर्जर,अभिभावक रोशन सोनी,सुरेश जाट,श्रीराम यादव,श्री उमेद पब्लिक स्कूल से विक्रम सिंह राठौड़,बोराडा से समाजसेवी रामदेव बाज्या,आदर्श विद्या मंदिर से मुकेश शर्मा,गौतम पब्लिक स्कूल से भागचंद गुर्जर,महादेव गुर्जर,वंदना पब्लिक स्कूल से विनोद राणा, खुशी पब्लिक स्कूल से उमराव जाट कई समाजसेवी और अभिभावक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम में विधालय परिवार से संस्था प्रबंधक निदेशक मुकेश कुमार वैष्णव, अध्यापकगण देवेंद्र लक्षकार, चंद्रशेखर परिहार, रामेश्वर बैरवा, सोनिया मोटवानी,मधु शर्मा, रिंकू जैन, किरण राठौड़, पूजा बैरवा,रिंकू जांगिड़,सीता देवी,महबूब खान, हनुमान बैरवा, हीरालाल, जीतू माली आदि मौजूद थे l