पंचायत समिति श्री नगर मे लगी राष्ट्रीय लोक अदालत
आमजन मे लोकप्रिय हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्रीनगर पंचायत समिति में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए श्रीनगर पंचायत समिति पर प्री-काउंसलिंग की गई । जिसमें काफी ग्रामीण पक्षकारों ने भाग लिया । जिनमें कई प्रकार के मामलों मैं सुलह समझाइश की गई । यहां तक कि बाप-बेटे के विवादों, पति-पत्नी के विवादों, परिवारजन के आपस में मतभेद के कारण हुए साधारण मार-पीट के मुकदमों आदि से संबंधित कई पक्षकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । जिसमे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपाल जाट द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को समझाने के पश्चात उनमें राजीनामे किये जाने के लिए सहमति होते हुए फ्री काउंसलिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया । इस प्री-काउंसलिंग मे ग्राम पंचायत सरपंच, पंचायत समिति सदस्य तथा प्रबुद्ध लोगों के साथ विकास अधिकारी, पंचायत समिति श्रीनगर व पटवारी ग्राम अधिकारी भी उपस्थित थे । आयोजित इस लोक अदालत मे लोगों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी । कई पक्षकार तो ऐसे भी आये जो राजीनामा 12 मार्च से पहले ही अपने मुकदमे का निस्तारण करवाना चाहते थे । ऐसे ही उत्साह आज ए.डी.आर भवन, अजमेर में बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया की और से की गई। प्री-काउंसलिंग के दौरान पी-लिटिगेशन प्रकरणों में कई मामलों में धन संबंधी विवादों को लेकर सहमति बनी जो कि राष्ट्रीय लोक अदालत पूर्व यह सहमति बनी। महिला दिवस को लेकर की गई बैठक
8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष मे गुरुवार को आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर एडीआर सेन्टर सभागार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रामपाल जाट द्वारा बैठक गई। बैठक मे एनजीओस, डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय , प्राचार्य पी.सी राजकीय महाविद्यालय दुर्गा माहिब बन , स्टॉप राखी सेंटर सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर खादव , दिनेश कुमार पारीक , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिपाल सिंह , राजकीय विधि महाविद्यालय, केशव विधिक अधिकारी, रोट बिलफेड महाविद्यालय कुसुम लता शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर बैठक उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक मे सचिव द्वारा महिला सशक्तिकरण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक मे उपस्थित प्रतिभागी गणों को 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष मे 4 से 10 मार्च तक सभी प्रतिभागी गणों को अपने अपने महाविद्यालय मे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक मे सभी प्रतिभागीगणों को महिलाओं के साथ हो रहे साईबर क्राईग, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के प्रति विधिक जागरुकता , महिलाओं के साथ हो रहे लैंगिक अपराध जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई ।