मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर मे राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
हर दिव्यांग को सामान्य जीवन जीने का है अधिकार -जाट
अजमेर । अन्तर्राष्ट्रीय विकंलाग दिवस के अवसर पर चद्रवरदाई नगर खेल स्टेडियम मे दिव्यांगो की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामपाल जाट ने किया । जाट ने कहां कि दिव्यांगो पर जाने अनजाने मे छीटाकशी करने से बचना चाहिए । ओर उनकी यथा सम्भव मदद करनी चाहिऐ । ओर उनका हौसला अफजाई करते रहना चाहिए , जिससे उनमे भी आत्मविश्वास बना रहे , एवं हीन भावना उत्पन्न नही रहे ,कि हम दिव्यांग है । जाट ने कहा कि सरकार को भी चाहिए कि उन्हें शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार व अन्य संसाधन उपलब्ध कराये । अजमेर डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रवि बंजारा ने अतिथियों का स्वागत किया । प्रदेश सचिव राकेश द्बिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता मे महाराष्ट्र , गुजरात व राजस्थान की टीमें भाग ले रही है । कार्यक्रम मे पवन शर्मा , आर के महावर , कैलाश अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद थे ।इस कार्यक्रम मे जिला सचिव राजेश बोहरा ने मंच संचालन किया ।
उद्घाटन मेंच राजस्थान ने जीता
उद्घाटन मेंच राजस्थान व महाराष्ट्र की टीमों के बीच हुआ । जिसमे राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 150 रन बनाए । जिसके जवाब मे महाराष्ट्र की पूरी टीम ने 60 रन बनाकर आउट हो गई । आयोजित मेंच मे संदीप ने सर्वाधिक 61 रन बनाए । मैन आँफ दी मेंच सतीश रहे ।