सराणा मे ध्वजारोहण के बाद, गूंजा राष्ट्रीय गान

सराणा मे ध्वजारोहण के बाद, गूंजा राष्ट्रीय गान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । क्षेत्र के सराना ग्राम मे आजादी का 73 वाँ गणतन्त्र दिवस पर्व बडे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर कोरोना गाइडलाइन के साथ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।भगवन्तपुरा मे मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक सीनियर विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया । जिसमे भगवंतपुरा मे सरपंच काली देवी व प्रधानाचार्य ममता जैन ने झंडारोहण किया ।ध्वजारोहण में बच्चे व बुजुर्ग शामिल नहीं हुए, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडी में प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने झंडारोहण किया, किसान सेवा केंद्र भगवन्तपुरा में कृषि प्रवेशक सुमन चौधरी ने झंडारोहण किया , सराना थाना मे थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राजावत, पुलिस स्टाफ ने झंडारोहण किया, बालिका विद्यालय सराना में सरपंच नीलम दुलीवाल ने झंडारोहण किया व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सराना व किसान सेवा केंद्र में सरपंच नीलु दुनीवाल ने झंडारोहण किया और कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा किया गया था । जिसमें 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा । आज हम अपने देश का 73 वा गणतंत्रता दिवस मना रहे हैं । हमारा देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था । लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 ही वह दिन था , जब भारत पुर्ण गणतंत्र बना । इसी वजह हम 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाते आ रहे हैं । पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया गया था । वही सरस डेयरी कोटडी मे काना राम भुवाल , सचिव रामलाल जाट ने झंडारोहण किया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोकली में प्रधानाचार्य बनवारी धाकड ने झंडारोहण किया, सरस डेयरी सोकलिया में झंडारोहण अध्यक्ष रामकुमार चौधरी , उपाध्यक्ष शंकर लाल गुर्जर ने किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment