नसीराबाद की टीम ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर किया तृतीय स्थान प्राप्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद की टीम ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर किया तृतीय स्थान प्राप्त

अजमेर जिले के नसीराबाद के राजकीय उच्च माध्यमिक केंट एरिया विद्यालय ने अजमेर में लॉरेंस एंड मेयो स्कूल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया । टीम कोच लक्ष्मण सैनी के अनुसार टीम मैनेजर चंद्रशेखर पुरोहित के निर्देशन में अजमेर में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम बार नसीराबाद केंट एरिया स्कूल ने अपनी टीम उतारी, टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद विद्यालय अजमेर की टीम को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment