नसीराबाद के युवा का अमेरिका में होने वाली क्रिक्रेट की MAX 60 Caribbean League 2025 के लिए हुआ चयन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद नगरवासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि नसीराबाद के बेटे राहुल गर्ग , पुत्र श्रीमती मंजू गर्ग एवं नंद किशोर गर्ग, एमईएस कांट्रेक्ट, निवासी पलसानिया रोड नंसीराबाद का चयन एक बार फिर अमेरिका होने वाली में क्रिकेट की MAX60 Caribbean League 2025 के लिए हुआ है। यह सभी नसीराबाद क्षेत्र वासियों के लिए गर्व का विषय है।
16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक Cayman Islands में आयोजित हो रही इस T10 League में 7 टीमें भाग लेंगी और 10-10 ओवर के मुकाबले खेले जाएंगे।
राहुल को Boca Raton Trailblazers टीम में शामिल किया गया है, जिसकी कप्तानी Australia के महान बल्लेबाज़ David Warner करेंगे। इस टीम में उनके साथ खेलने वाले अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं –
Shakib Al Hasan, Dawid Malan, Alex Hales, Thisara Perera, Carlos Brathwaite, Andrew Tye, Unmukt Chand, Shahbaz Nadeem, Ankit Rajpoot, Isuru Udana
यह टूर्नामेंट भारत में Sony LIV पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसे सभी भारतीय दर्शक अपने राहुल गर्ग को अंतराष्ट्रीय Cricket खेलते हुए देख पाएंगे। राहुल गर्ग का यह चयन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे अजमेर जिले के लिए भी अत्यंत गर्व का क्षण है। रोटरी क्लब नसीराबाद के सभी पदाधिकारी और सभी सदस्यों व नगर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और उनके बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की है ।

Author: admin