नसीराबाद विश्व हिन्दू परिषद ने अवैध बूचडख़ाने बन्द करवाने हेतू जिला कलेक्टर ने नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

नसीराबाद विश्व हिन्दू परिषद ने अवैध बूचडख़ाने बन्द करवाने हेतू जिला कलेक्टर ने नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर के रामसर चुंगी चोकी के पास स्थित बडी मंडी क्षेत्र मे अवैध पशु वध फिर से चालू हो गया । व अवैध बूचड़खाने वाले व्यापारी बिना खोफ खाये अवैध पशु वध मे लगे हुए है व साथ ही मीट मास के अवशेष क्षेत्र के चारो ओर पटक कर गम्भीर महामारी को न्योता दे रहे है । पूर्व मे नसीराबाद की जनता ने एक बडा आन्दोलन बूचड़खानों को बन्द करवाने के लिए किया था । प्रशासन व छावनी परिषद की अनदेखी से यह वापस चालू हो गए । ओर रात्रि मे अवैध तरीके से इनका मीट मास कई ट्रको मे भर कर पूरे जिले मे सप्लाई किया जा रहा है । नसीराबाद वासियों द्वारा पूर्व मे किऐ गये आन्दोलन के समय प्रशासन व जनता के मध्य कई समझोते हुऐ थे । लेकिन उनका पालन आज तक नही हो पाया है । अधिकारियों की मदद से अवैध पशुवध करने वाले बेझिझक अपने कार्यों को अजांम दे रहे । कोराना महामारी से पूरा विश्व परेशानी झेल रहा है , वही मिली भगत से नसीराबाद मे चल रहे इन बूचड़खानों से शहर की जनता वापस महामारी की चपेट मे आने वाली है । नसीराबाद शहर के विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल के साथ अन्य सामाजिक सगठनों ने नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा । ओर चेतावनी दी कि प्रशासन व छावनी परिषद द्वारा अवैध बूचडख़ानों वालो के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने पर सभी सगठनों द्वारा पुनः धरना प्रदर्शन किया जायेगा । जिसकी जवाबदेही प्रशासन व छावनी परिषद की होगी । ज्ञापन देते समय बजरंग दल के जिला सह संयोजक महेन्द्र पथरिया , विश्व हिंदू परिषद के जिला समरता प्रमुख कमल मेहरा , नगर सयोजक राजेश खीची , विक्रम मेहरा , सुरेश कुमार मेहरा सहित विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल के कार्यक्रर्ता साथ थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment