नसीराबाद ट्रॉली मेकर यूनियन ने की टू फेस विधुत आपूर्ति समय बढ़ाने की करी मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । कांग्रेस के बिजली कु-प्रबंधन से परेशान नसीराबाद के ट्रॉली मेकर्स ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा , भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष अशोक वैष्णव , ओबीसी मोर्चा की जिला महामंत्री मुकेश चौधरी , भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजानंद राव , मंडल उपाध्यक्ष महेश् सौदे के नेतृत्व में ट्रोली मेकर्स राजस्थान विद्युत वितरण निगम प्राइवेट लिमिटेड के एक्स ई एन दशरथ यादव से मुलाकात कर टू फेस विद्युत आपूर्ति समय बढ़ाने की मांग की । जिस पर उन्होंने नई लाइन स्वीकृत की आवश्यकता बताई । जिस पर विधायक रामस्वरूप लांबा से ध्वनि चल यंत्र पर बात करने पर विधायक ने शीघ्र नई लाइन विधायक कोष से स्वीकृत करने का आश्वासन दिया । जिस पर एक्स ई एन यादव ने भी सहयोग के लिए आश्वासन दिया । उक्त कार्यक्रम में रामनिवास जांगिड़ , जगदीश चौधरी , सुधीर चौधरी , गोपाल चौधरी , सिद्धार्थ , अंबालाल चौधरी , छोटू लाल , सुरेश चौधरी , शंकर लाल चौधरी , शुभम सैनी , अंकुश चौधरी , राजेंद्र , हाजी फैज मोहम्मद गांधी , इस्लामुद्दीन कुरैशी , सलीम भाई मौजपुरिया , शब्बीर कुरैशी , अफजल कुरेशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।