उदयपुर मे हुई नृशंस हत्याकांड पर नसीराबाद तेली समाज ने राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

उदयपुर मे हुई नृशंस हत्याकांड पर नसीराबाद तेली समाज ने राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के तेली(साहू) समाज ने उदयपुर राजस्थान मे कन्हैयालाल तेली की आतंकियों द्बारा सरेआम नृशंस हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे मृतक के आश्रित को राजकीय सेवा मे स्थाई सरकारी नौकरी देने , मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने , अपराधियों को आंतकी घोषित कर फांसी की सजा देने की मांग रखी । साथ ही सभी हिन्दू वादीयो द्बारा कन्हैयालाल तेली के समर्थन मे शहर कस्बे बन्द कर रोष व्याप्त करने पर तेली समाज ने आभार व्यक्त किया । नसीराबाद मे ज्ञापन देते समय प्रार्षद शम्भु साहू , जितेन्द्र साहू , मोतीलाल तेली , सागर , अमरचन्द , राकेश , दोलत , चन्द्र शेखर , दुर्गालाल , पवन , सोनू , पंकज , अनिल , नरेश , बजरंग सहित कई समाज बन्धु उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment