थाना प्रभारी हेमराज के नेतृत्व में नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार लूट के आरोपी सरगना सहित 04 बदमाश गिरफ्तार।

थाना प्रभारी हेमराज के नेतृत्व में नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार लूट के आरोपी सरगना सहित 04 बदमाश गिरफ्तार। * ब्यावर से किराये पर ली थी कार,चालक के साथ मारपीट कर बीर घाटी नसीराबाद में पटक कर गये बदमाश * बदमाशान के खिलाफ लूट के अलग अलग थानों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । ब्यावर निवासी दिनेश पुत्र भेरूलाल तैली ने 28 अक्टूबर को नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि व टेक्सी कार चलाता है । रात्रि को एक व्यक्ति का फोन आने व अजमेर व नसीराबाद चलने की बात कर गाडी किराये पर ली थी । गाडी लेकर ब्यावर से अजमेर गया व अजमेर से नसीराबाद आते समय बीर चौराहे के नजदीक गाडी मे सवार अन्य व्यक्तियों ने मेरे को मारने की धमकी देकर मेरे पास रखे 8000 रुपये , लाईसेन्स , आधार कार्ड , मेरा मोबाईल आदि के साथ मेरी टेक्सी गाडी लेकर फरार हो गए । जिस पर अजमेर जिले मे हो रही वाहन लूट की वारदातों पर अकुंश लगाने के लिए धडपकड अभियान पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा केकडी एंव वृत्ताधिकारी नसीराबाद श्री मति पूनम भरगड के सुपरविजन मे थानाधिकारी हेमराज सिह के नेतृत्व मे टीम गठित की । टीम ने आमसूचना सकंलन आदि के द्बारा जानकारी एकत्र कर वाहन लूटपाट के सरगना सतेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिह राजपूत निवासी दीनवा लाडखानी सीकर , रघुवीर उर्फ आकाश पुत्र नाहरसिंह राजपूत , रविन्द्र उर्फ बिट्टू पुत्र मोतीलाल जाट साजासर रामगढ़ सेढान सीकर व अक्षय पुत्र सुरेश जाट निवासी दीनवा लाडखानी सीकर को गिरफ्तार कर वारदात करना स्वीकार किया । गिरफ्तार बदमाशान के खिलाफ लूट के अलग अलग थानो मे करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है । इस अभियान मे सदर थानाधिकारी हेमराज सिह , ए एस आई ओमप्रकाश , ए एस आई संजीव कुमार , हेड कांस्टेबल श्री राम , धर्मेंद्र , रवि , मंजीत , प्रवीण , कालुराम , आरिफ खान , मुकेश का सहयोग रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment