नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद की मोटरसाइकिल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट दिलवाडा निवासी गणेश जाट पुत्र प्रभु जाट ने 10 मई को नसीराबाद सदर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 21 अप्रैल को दिलवाडा पुलिया के पास मोटरसाइकिल खडी कर पास मे चल रही एक शादी मे भोजन करने गया था । वापस आने पर मोटरसाइकिल नही मिली । जिसकी काफी दिनो तक तलाश करने के पश्चात भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर सदर थाना मे अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर पुलिस अधीक्षक अजमेर द्बारा वाहन चोरो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल शीलू कुमार , पुलिस थाना आदर्श नगर अजमेर की ईतला पर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी जाफर अली पुत्र मकबूल हुसैन , निवासी बीर , श्री नगर को गिरफ्तार कर आरोपी से मोटरसाइकिल बरामद की । इस अभियान मे नसीराबाद सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा , हेड कांस्टेबल श्री राम , प्रभुलाल , शीलू कुमार , कास्टेबल मुकेश , रवि , प्रवीण व सुरेश का सहयोग रहा ।