नसीराबाद ग्रामीण मंडल की बैठक हुई

मुकेश वैष्णव/,दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद ग्रामीण मंडल की बैठक हुई

अजमेर । नसीराबाद ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक आज रखी गई । बैठक मे 28 अक्टूबर को प्रदेश के आह्वान पर धरना एवं प्रर्दशन करने हेतू विधायक रामस्वरूप लांबा , जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार उपखंड स्तर पर आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन करने हेतू जानकारी दी गई । जिसमें राजस्थान में बढ़ती बिजली की दरो से परेशान जनमानस , चौपट होती कानून व्यवस्था , खाद बीज व अन्य समस्याओं को लेकर दिए जाने वाले ज्ञापन एवं प्रदर्शन मैं ग्रामीण मंडल की संख्या अधिक हो एवं आयोजन सफल हो । इस हेतु सभी मोर्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे कार्यक्रर्ताओ को लाने का लक्ष्य दिया गया । मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव ने आने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी । बैठक में मंडल महामंत्री सत्यनारायण शर्मा , जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री मुकेश चौधरी , जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी , जिला उपाध्यक्ष सूरज करण मेघवंशी , महामंत्री सोनू मेघवंशी , मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह , भागचंद चौधरी , शंभू मेघवंशी , नंदराम फौजी , जगदीश मेनका , युवा मोर्चा अध्यक्ष करण चौधरी , एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप गोयल , सुखबीर चौधरी , किशन गुंदरात आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment