नसीराबाद ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक कल दिलवाडा मे

नसीराबाद ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक कल दिलवाडा मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार के जंगलराज कुशासन भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व ने जन आक्रोश यात्रा निकालने का तय किया है । रथ यात्रा प्रत्येक गांव व ढाणी में जाएगी । नसीराबाद ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक वैष्णव ने बताया कि इस यात्रा की तैयारी व्यवस्था एवं सफल आयोजन के लिए नसीराबाद ग्रामीण मंडल की एक बैठक 20 नवंबर , रविवार को ग्राम दिलवाड़ा मे स्थित देवनारायण मंदिर पर प्रातः 11 बजे रखी गई है । बैठक में मंडल पदाधिकारी , मोर्चा अध्यक्ष , महामंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे । आयोजित बैठक मे रथ यात्रा एवं आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जायेगी । बैठक में विधायक रामस्वरूप लांबा , राजेंद्र विनायका तथा सुनीता यादव भी उपस्थित रहेगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment