जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन हेतू नसीराबाद ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
—————————— अजमेर । भाजपा द्बारा जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन हेतु नसीराबाद ग्रामीण मंडल की बैठक नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम दिलवाड़ा में मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लांबा , मंडल प्रभारी राजेंद्र विनायका , संगठन मंडल प्रभारी सुनीता यादव श्रीनगर , जिला देहात उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ने यात्रा को सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार रखें । बैठक में यात्रा को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया । जिसमे संयोजक हंसराज चौधरी , सह संयोजक गजानंद राव , कार्यक्रम प्रवास प्रमुख , भंवर सिंह राठौड़ को सभा व रेली प्रमुख शिवराज चौधरी को , स्वागत प्रमुख , सत्यनारायण शर्मा , श्रीराम यादव , करण यादव को , प्रचार में वाहन प्रमुख बस राम चौधरी को , अतिथि प्रमुख भागचंद चौधरी को , भोजन प्रमुख बहादुर सिंह को , युवा संयोजक करण चौधरी को , अनुसूचित जाति संयोजक शंभू सिंह मेघवंशी , व्यवस्था प्रमुख रामनिवास जांगिड़ , सुरक्षा गोपाल , सोनू मेघवंशी को नियुक्त किया गया । जनाक्रोश यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रत्येक गांव में संपर्क एवं व्यवस्था हेतु एक कमेटी नियुक्त की गई।