मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब नसीराबाद हर वर्ष 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट करते हैं और शहर के विभिन्न शिक्षकों का सम्मान करते हैं । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम जैन भवन गांधी चौक नसीराबाद में आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड नसीराबाद के सीईओ डॉक्टर नीतिश गुप्ता चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब द्बारा विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के शिक्षकों को इस कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे । इस हेतु विभिन्न स्कूलों और कॉलेज को आमंत्रित किया गया है। इस शिक्षक सम्मान समारोह के साथ ही रोटरी क्लब नसीराबाद के द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के दसवीं कक्षा में हाईएस्ट मार्क्स लाने वाले 10 विद्यार्थियों को 1100 – 1100 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। यह कार्यक्रम 5 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे जैन भवन गांधी चौक पर आयोजित होगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर ने क्लब से जुड़े सभी सदस्यों व शिक्षकों एवं छात्रों से अनुरोध किया है कि आयोजित कार्यक्रम में 9:30 बजे तक समय पर पहुंचे , जिससे कार्यक्रम समय पर प्रारम्भ किया जा सके ।