नसीराबाद रोटरी क्लब ने भवानीखेडा विधालय मे 10 पंखे व 15 दरिया करी भेंट

नसीराबाद रोटरी क्लब ने भवानीखेडा विधालय मे 10 पंखे व 15 दरिया करी भेंट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद रोटरी क्लब ने भवानीखेडा के राजकीय विधालय मे विधार्थियों की सुविधा हेतू पंखे व दरिया भेंट करी । रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष गोयल ने बताया कि शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानी खेड़ा स्कूल में रोटरी क्लब नसीराबाद के तत्वाधान में स्कूल मे बच्चों कि सुविधाओं के लिए 10 पंखे व 15 दरिया भेट दी गई। इस दौरान पूर्व प्रेसिडेंट अमित तापड़िया ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया व उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की तरफ से सेक्रेटरी भरत अग्रवाल, चंद्रशेखर गढ़वाल, मुकेश गर्ग, जितेश अग्रवाल, भीकमचंद जैन, दयाल मिरचंदानी, विपिन यादव आदि सदस्य उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment