नसीराबाद जन सेवा समिति ने आमजन के हितार्थ बाटी बाम व अमृतधारा

नसीराबाद जन सेवा समिति ने आमजन के हितार्थ बाटी बाम व अमृतधारा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री जन सेवा समिति नसीराबाद (रजिस्टर्ड) द्वारा लगभग 25 वर्षों से जनसेवा करते हुए बाम व अमृतधारा वटी का वितरण नगर के भामाशाहो के जन सहयोग से आमजन के हितार्थ वितरण की जा रही है । श्री जन सेवा समिति नसीराबाद के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र गदिया ने बताया कि बुधवार को श्री दिगंबर जैन पाठशाला के ऊपरी भवन पर तुषार सिंगल के द्वारा नितिन सिंघल, राजेंद्र गर्ग, राकेश बंसल, संदीप गोयल, रवि सोनी, ध्रुव सोनी, बद्री लाल गुर्जर, बंसीलाल कुमावत द्वारा महामंत्री पारस चंद जैन के नेतृत्व में जन सेवा बाम का निर्माण किया गया। जिसमे श्री जन सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र राठी, उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गणेश सिंगल, महामंत्री पारस चंद जैन बाकलीवाल, महामंत्री राहुल , दीपक बंसल, पीयूष गदिया, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल जिंदल, वह अन्य सदस्य अरविंद गर्ग , प्रदीप मित्तल, रवि सोनी के साथ नगर के सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा इस जन सेवा कार्यों मे सहयोग दिया गया । इस समिति द्वारा कोरोना काल में भी प्रथम व द्वितीय लहर में जनता के सेवार्थ कई तरीके के कार्य किए गए । जिसमें आयुर्वेदिक विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पदम चंद धर्म चंद राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्देशन में काडा वितरण भी किया गया था । जिसमें प्रधान चिकित्सक नीता शर्मा, चिकित्सक दीपिका, सीमा सेन व शंभू ने सहयोग प्रदान किया था । महामंत्री पारस चंद जैन ने बताया कि इस समिति द्वारा बनाई बाम व अमृतधारा वटी राजस्थान ही नहीं अपितु आसाम, बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गोवा के कई जिलों में शहरों में निशुल्क वितरण की जाती रही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment