नसीराबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राय ने दिया इस्तीफा

नसीराबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राय ने दिया स्तीफा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिलीप राय शर्मा ने आज अध्यक्ष पद से स्तीफा दे दिया । राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह क्लब पत्रकार स्व. अतुल सेठी की सकारात्मक सोच , पत्रकार हितो एवं निस्वार्थ सेवाभाव को लेकर बनाया गया था । लेकिन अब इस क्लब मे जुडे सदस्यों व क्लब द्वारा किऐ जा रहे कार्य कलापों से संस्था अपने मूल उद्देश्यो से भटक रही है । साथ ही इस क्लब मे चल रही परिस्थितियों ने भी मुझे बेहद निराश किया है , ऐसी स्थिति मे इस पद के दायित्वों के निर्वहन हेतू अनुपयुक्त तथा असहज महसूस करते हुऐ पद से त्याग पत्र देना अनूकुल समस्या । यह त्याग पत्र क्लब के संरक्षक अजित सेठी को सोफ दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment