नसीराबाद प्रजापति समाज ने मनाई श्री यादे माता जयन्ती

नसीराबाद प्रजापति समाज ने मनाई श्री यादे माता जयन्ती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद प्रजापति कुम्हार समाज के श्री यादे माता विकास समिति की ओर से बुधवार को श्री यादे माता जयंती बडे हर्ष एंव उल्लास से मनाई गई । इस पर्व पर बुधवार को प्रातः 10 बजे नसीराबाद के रामदेव जी मंदिर से गाजे बाजे के साथ जूलूस निकाला गया । जूलूस मे महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन करते हुए जूलूस कुम्हार मोहल्ला , सदर बाजार , पलसानिया रोड , साईबाबा मन्दिर होते हुए रामसर रोड स्थित श्रीयादे माता मंदिर पहुंचा । वहां ध्वजारोहण के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया । मन्दिर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुऐ नृत्य पेश किया । इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ओम प्रजापत , सुरेश मारवाडा , दीपक प्रजापति ,एडवोकेट हेमन्त प्रजापति , मोतीराम , विमल , राहुल , सतीश , मुकेश मारवाडा सहित मण्डल कार्यक्रर्ता उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment