अजमेर जिला माहेश्वरी संस्था के सानिध्य मे नसीराबाद संस्था ने बाटे निशुल्क झण्डे

अजमेर जिला माहेश्वरी संस्था के सानिध्य मे नसीराबाद संस्था ने बाटे निशुल्क झण्डे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था व नसीराबाद क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में हर घर तिरंगा की महती योजना में नसीराबाद , श्रीनगर , रामसर , दिलवाड़ा , नांदला , लोहरवाड़ा , भटियानी आदि स्थानों पर निवासरत माहेश्वरी समाज के 150 परिवारों को निःशुल्क तिरंगे वितरित किए गए एवं मध्य राजस्थान प्रादेशिक सभा व माहेश्वरी सेवा परिषद व अजमेर माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 व 28 अगस्त को पुष्कर में आयोजित होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन हेतु फॉर्म एकत्र किए गए । एवं कार्यक्रम में भाग लेने हेतु चर्चा की गई । कार्यक्रम में नारायण प्रसाद तेला , सुनील माहेश्वरी , संजय राठी , चोथमल राठी , विजय तेला , सत्यनारायण मालानी , लोकेश काबरा , शुभम लोगड़ , मनोज काहल्या , नवनीत राठी एवम अनेक समाज बंधु एकत्र हुए । राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ । कार्यक्रम की समाप्ति पर नसीराबाद क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा संस्था अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया और सभी आग्नतुको का आभार व्यक्त किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment