नसीराबाद नगरपालिका वासियों ने नगरपालिका मे डिस्पेन्सरी खोलने की रखी मांग

नसीराबाद नगरपालिका वासियों ने नगरपालिका मे डिस्पेन्सरी खोलने की रखी मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका वासियों ने नगरपालिका क्षेत्र मे पूर्व मे स्थापित डिस्पेंसरी को पुनः वापस खोलने की मांग नसीराबाद चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा प्रभारी विनयकपूर से की है । मौसमी बीमारियों को देखते हुए सोमवार को नगर पालिका उपाध्यक्ष शंभू साहू के नेतृत्व में पार्षद सत्यनारायण शर्मा , दीपक साहू , पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप मित्तल ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कपूर से मिलकर बताया कि कोराना काल मे नगर पालिका डिस्पेंसरी खोली गई थी । जिससे नगरपालिका वासियो को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला था । वर्तमान मे इसे बन्द कर देने से पालिका वासियों को बेहद परेशानी उठानी पड रही है । कई बार इमरजेंसी मे कोई पालिका वासी बीमार होने पर नसीराबाद चिकित्सालय जाना पडता है ,तो राह मे कई बार रेल्वे फाटक बन्द मिलने पर परेशानी उठानी पड़ती है । नगरपालिका वासियों की परेशानी को देखते हुऐ बन्द की गई डिस्पेंसरी को फिर से चालू करने की मांग रखी है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment