नसीराबाद नगरपालिका के प्रार्षद प्रशान्त मेहरा बने बीडी श्रमिक कल्याण सगठंन के अध्यक्ष
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगरपालिका के प्रार्षद प्रशान्त कुमार मेहरा को बीड़ी श्रमिक कल्याण संगठन, नसीराबाद के द्बारा सर्व सहमति से बीडी श्रमिकों ने अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा । जिस पर चुने गए अध्यक्ष मेहरा ने सभी बीडी श्रमिकों का हार्दिक आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया । ओर साथ ही कहां कि सर्व सहमति से जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है , उसे बीडी श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रति मैं पूरी निष्ठा से कार्य करुंगा । ओर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुचाकर उन्हे पूर्ण उनके हित लाभ दिलाने के प्रयास करता रहुगा ।