नसीराबाद नगरपालिका पार्षदों ने बोर्ड मिटिग कराने की रखी मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद नगरपालिका पार्षदों ने बोर्ड मिटिग कराने की रखी मांग

अजमेर । नसीराबाद नगरपालिका के वार्ड पार्षदों ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखकर बोर्ड मिटिग कराने व आवासन मण्डल मे व्याप्त विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने की मांग रखी है । पार्षदों ने ज्ञापन मे बताया कि बोर्ड की साधारण सभा की बैठक की जावे , क्योंकि कि विगत लम्बे समय से ब़ोर्ड की बैठक नही की गई है । जिससे कई राजकीय महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे है । साथ ही कई प्रकरणों के निर्णय नहीं हो पा रहे है । पार्षदों ने जानकारी दी है कि जनहित मे एवं पारदर्शिता की दृष्टि से तत्काल बोर्ड बैठक बुलाकर निम्न समस्याएं जिसमे पार्कों का नामान्तरण , सभी वार्डो मे सीसीटीवी कैमरे लगवाने , पीने के पानी की समस्या पर चर्चा करने , पिछली बोर्ड बैठक मे लिए गये निर्णय की पालना करने , आवासन मण्डल मे व्याप्त अतिक्रमण हटाने , नगरपालिका मे स्टाप की कमी को दूर करने के साथ विभिन्न राजकीय योजनाओं को आमजन तक पहुचाने की चर्चा बैठक मे कराने की मांग की है । यह मांग नगरपालिका के वार्ड पार्षद शम्भु साहू , महेन्द्र डाबी , सरोज बिस्वा , सत्यनारायण शर्मा , अनीता मित्तल , संदीप गुर्जर , अफसाना , प्रदीप राठौड़ , दीपक साहू , अकुंश चोधरी व ललित ने रखी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment