नसीराबाद नगरपालिका बोर्ड निवासियों ने विधुत कटौती के सन्दर्भ दिया विधुत विभाग को ज्ञापन

नसीराबाद नगरपालिका बोर्ड निवासियों ने विधुत कटौती के सन्दर्भ दिया विधुत विभाग को ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।नसीराबाद नगर पालिका हाउसिंग बोर्ड निवासियों ने विद्युत आपूर्ति कटौती के संदर्भ में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र यादव को ज्ञापन देकर नगर पालिका क्षेत्र में 8 से 10 घंटे की विधुत कटौती की समस्या से निजात दिलाते हुए नगर पालिका को नसीराबाद शहरी योजना जोड़ने वह पालिका क्षेत्र में जीएसएस निर्माण की मांग की । ज्ञापन देते समय नगर पालिका वाइस चेयरमैन शंभू साहू , पार्षद सत्यनारायण शर्मा , दीपक साहू , गोविंद सिंगल , महेश खींची , चंद्रप्रकाश , मुरली वैष्णव , गोविंद फौजी , दिनेश गोयल , गोविंद गर्ग , महेश सिंधी , मदन , मोहन ताऊ सिंधी , सत्यनारायण वर्मा , कुलदीप चौधरी , मुकेश रायजादा सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी साथ थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment