देरांठू में कुछ ग्रामीणों की हठधर्मिता से पानी का निकासी मार्ग अवरूद्ध करने से नसीराबाद देरांठू राह हुआ बन्द
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू ग्राम के मुख्य चौराहे पर स्थित रपट मार्ग को अवरूद्ध कर गेट लगाने के साथ मार्ग के आगे नाले के समीप पत्थरों की दीवार बना देने से सोमवार को आई बारिश से देरांठू नसीराबाद मार्ग अवरूद्ध होने के साथ पूरा बगीची बालाजी मंदिर परिसर पानी से भर गया। जिससे ग्रामीणों को नसीराबाद आने जाने में परेशानी के साथ खेतों में जाने वाले पशु पालकों को भी अपने पशु पानी से होकर निकालने में परेशानी उठानी पड़ी। पिछले वर्ष भी यही हालात रहे थे । जिसके कारण ग्रामीणों को एक माह तक कोटा रोड से होकर नसीराबाद आना जाना पड़ा था । ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार नसीराबाद को इस मामले में मौके की विडियो, फोटो भेजकर इस रपट मार्ग में नाला खुदवाकर, आगे भी नाले के करीब बनी दीवार हटवाने की मांग की है, जिससे पानी का भराव रोड पर नहीं रहे । पिछले वर्ष भी पानी भरने से सरपंच राठौड़ ने जेसीबी मगांकर कर नाला खुदवाने का प्रयास किया था । लेकिन उस समय कुछ ग्रामीणों द्बारा कार्य में बांधा डालने से नाला की खुदाई नहीं पाई थी । इस बार ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के साथ नाला खुदाई करा कर रपट के निकासी मार्ग को खुलवाने की मांग रखी है।