नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने आवारा मवेशियों के लगाये रिप्लेक्टर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर

नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने आवारा मवेशियों के लगाये रिप्लेक्टर

अजमेर । नसीराबाद सिटी पुलिस थाना के द्वारा आवारा मवेशियों से हो रहे दुर्घटना से आमजन को राहत देने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए। मिली जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस थानाधिकारी भंवरसिंह व उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल चंपालाल , कानाराम , चिमन ट्राफिक पुलिसकर्मि सम्पत , शिवप्रसाद सहित छावनी परिषद सफाई विभाग प्रभारी आशीष शर्मा , कमल सौदे , छोटेलाल सैनी , समाजसेवी कमल मेहरा , राजेश खीची के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर आवारा मवेशियों गाय,सांड आदि के रिफ्लेक्टर लगाए । इस मौके पर सिटी पुलिस थानाधिकारी भंवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण आवारा मवेशी है । जो रात के समय में सड़क पर बीच में बैठे होने के कारण वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते है । जिससे दुर्घटना घटित होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शहर में विभिन्न जगहों पर मवेशियों को दुर्घटना से बचाने व आमजन को राहत प्रदान करने के लिए यह पहल की गई है । यह अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment