मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जन संघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद शहर के मंडल अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सप्लाई डिपो के पास स्थित we देसी रेस्टोरेंट के गार्डन मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजित इस कार्यक्रम में उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, रोहिताक्ष शर्मा, संदीप यादव, एडवोकेट नितिन शर्मा, महेन्द्र पथरिया, संजय मेहरा, बृजेश बिस्सा,दिनेश बोहरा, मारुति शर्मा,अनिल वर्मा,पुष्पेंद्र,इस्लामुद्दीन कुरैशी, मुरलीधर वैष्णव आदि कार्यकर्ताओं पंडित दीनदयाल जी तस्वीर पर माला व पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा देश हित में किए गये कार्या को याद करते हुए पुण्यतिथि पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।
