नसीराबाद छावनी परिषद वेरिड बोर्ड की बैठक हुई आयोजित
बैठक मे विकास कार्य के प्रस्ताव लिऐ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद छावनी परिषद वेरिड बोर्ड की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को सुबह साढे 11 बजे छावनी सभागार में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अरिंदम मुखर्जी की अध्यक्षता मे आयोजित हुई । बोर्ड सचिव एवं मुख्य अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पारिक के अनुसार साधारण सभा में माह अप्रेल-मई की आय–व्यय का लेखा पेश करने के साथ छावनी क्षेत्र में फल सब्जी ,चाट पकौङी, आइसक्रीम,आदि हाथ ठेले वालों से प्रति दिन 100 रुपये राजस्व एकत्रित करने हेतु ठेका देने , छावनी क्षेत्र में मोबाइल टाॅवर लगाने हेतु गति शक्ति पोर्टल के जरिए आवेदन करने , अल्पसंख्यक विभाग द्वारा वक्फ बोर्ड की भूमि पर टीन शैड व फुटपाथ निर्माण की स्वीकृति हेतु, छावनी परिषद के पंप हाउस पर 74 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने , छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक सहित उङान स्कूल के संविदा कर्मियों का कार्यकाल 11 माह आगे बढाने ,विधायक कोष से काली माई चौक पर चबूतरा निर्माण करवाने और विधायक कोष से वार्ड नम्बर 4 गाङी मोहल्ला मे पेयजल पाइप लाइन का लेवल सुधारने व लाल डिग्गी के क्षति ग्रस्त प्लेट फार्म की मरम्मत करवाने ,छावनी मे घरों से कचरा संग्रहण , सङक गली नाली सार्वजनिक शौचालय तथा मूत्रालयों की सफाई ,गीले कचरे से कम्पोस्ट बनाने, प्लास्टिक बेलिंग करने के आदि के लिए निविदा आमंत्रित करने चार ऑटो टिपर खरीदने , मैन पाॅवर का नया ठेका देने , नगर की नालियों की मरम्मत करवाने ,नगर के कचरा संग्रहण केंद्र की मरम्मत कर लोहे की दीवार बनवाने ,15वर्ष से अधिक पुराने स्क्रेप वाहन की नीलामी करने ,स्ट्रीट लाइट के रख रखाव हेतु एल ई डी ड्राइवर व पीसीबी प्लेट खरीदने ,सदर बाजार की सङक की मरम्मत करवाने ,मेयो लाॅज की मरम्मत करवाने ,सदर बाजार की मुख्य पाइप लाइन बदलने ,आवारा पशुओं को पकङने हेतु तीन साल का ठेका देने के प्रस्तावों आदि पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गये । छावनी परिषद वेरिड बोर्ड की बैठक में वैरीड बोर्ड अध्यक्ष अरिंदम मुखर्जी , सचिव व छावनी परिषद मुख्य अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पारिक व वैरीड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदिया , विधायक रामस्वरूप लाम्बा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष राघव तैला के अतिरिक्त परिषद स्टाफ मौजूद रहे ।