नसीराबाद छावनी परिषद ने चिकन फिश एंव मटन मार्केट का किया निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद छावनी के सीईओ के आदेश पर छावनी परिषद द्वारा संचालित चिकन फिश एवम मटन मार्केट का सफाई निरीक्षक मिथलेश शर्मा एवम छोटेलाल सैनी द्वारा निरीक्षक किया गया । निरीक्षण करने पर सभी दुकानदारो को ट्रेड लाइसेंस को रिनू करवाने के लिया बताया गया । साथ ही जिन दुकानदारो के पास ट्रेडलाइसेंस पहले से ही बने हुए हैं , उन सभी को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI)) लाइसेंस लेने के लिऐ जानकारी दी गई ।