नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक देरांठू स्थित फार्म हाऊस पर हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक देरांठू स्थित फार्म हाऊस पर हुई आयोजित

अजमेर । नसीराबाद ग्रामीण मंडल की बैठक आज देराठु स्थित फार्म हाउस मे मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव की अध्यक्षता में रखी गई । वैष्णव ने बताया कि जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देश पर आयोजित इस बैठक में आजीवन समर्पण निधि सहयोग पर चर्चा की गई । व सशक्त मंडल अभियान के तहत बुथ कार्यकारिणी के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया । बैठक में समर्पण निधि संयोजक हंसराज चौधरी वह ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चौधरी एवं शोकरण चौधरी ने भी अपने विचार रखे । साथ ही बैठक मे ग्राम पंचायत स्तर पर समर्पण निधि के लिए प्रमुखों की नियुक्तियां भी की गई । बैठक मे समर्पण निधि के कार्य को 10 फरवरी तक पूर्ण करने का तय किया गया । साथ ही ओबीसी मोर्चा ने जिला महामंत्री मुकेश चौधरी वह ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश वैष्णव के नेतृत्व में मंडल द्वारा प्रधानमंत्री के साथ पंजाब में रास्ता रोकने की घटना को दुखद बताया तथा पंजाब सरकार को बर्खास्त करने हेतु राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन भेजा गया । तथा मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रकट किया गया । बैठक में शिवराज चौधरी , शोकरण चौधरी , भागचंद चौधरी , रामनिवास जांगिड़ , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण चौधरी , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश वैष्णव , मंडल उपाध्यक्ष बस राम चौधरी , मंडल मंत्री जगदीश , गोपाल , सिद्धार्थ , मांगीलाल , शंभू मेघवंशी , प्रधान चौधरी , नंदराम चौधरी , राजेंद्र तेतरवाल , जगदीश रैदास , किशन लाल भील , सुखबीर चौधरी , जगदीश माली , मुकेश चौधरी , महेंद्र रैदास , बंसी लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment