नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मण्डल ने पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद ग्रामीण मण्डल द्बारा पंडित दीनदयाल जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल जी के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पण कर जयन्ती मनाई । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव ने अपने विचार रखते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल जी के विचारों का ही प्रभाव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना की शुरुआत की जो आज ग्रामीण भारत की एक नई क्रांति बन चुकी है । पंडित जी एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे । प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक चिकित्सा कैंप ग्राम दिलवाड़ा में लगाया गया । जिसमें आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिला । आयोजित चिकित्सा कैंप में डॉक्टर संजीव देवगढ़ा ने कैंप में आये रोगियों को निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की । साथ ही पंडित दीनदयाल जी के जयंती के अवसर पर रामसर श्मशान स्थल पर मंडल महामंत्री सत्यनारायण शर्मा , रामनिवास जांगिड़ , जगदीश चौधरी , सुखबीर चौधरी , गौरी शंकर साहू एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पांच पेड़ लगाए गए एवं 50 घरों पर भाजपा के झंडे लगाए गए । ग्राम दिलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चौधरी , सत्यनारायण शर्मा , प्रह्लाद चौधरी , राजेंद्र तेतरवाल , सुरेश नौदल , अंबालाल , मानजी सेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।