नसीराबाद भाजपा मंडल करेगा परिवर्तन संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक शनिवार को रखी गई । जिसमें भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा राजस्थान में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा जो रामदेवरा से 4 सितंबर से शुरू की गई है , जिसके स्वागत आदि हेतू चर्चा रखी गई । उक्त बैठक में राजस्थान प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया , अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा , नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा , परिवर्तन संकल्प यात्रा के जिला संयोजक शक्ति सिंह रावत , यात्रा विधानसभा संयोजक प्रेमराज जाट , नसीराबाद विधानसभा चुनाव संयोजक सुशील कुमार गदिया , प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सरिता गैणा ,ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश भडाणा आदि ने बैठक को संबोधित किया । बैठक मे प्रदेश मंत्री पूनिया ने बताया कि संकल्प परिवर्तन यात्रा 14 सितंबर को नसीराबाद आएगी । जिसमें नसीराबाद में स्वागत सभा तथा श्रीनगर में स्वागत कार्यक्रम रहेगा । राजस्थान के अंदर कुशासन , भ्रष्टाचार , जंगल राज की सरकार से आमजन परेशान व दुखी है । जनता साढे चार साल के कांग्रेस के कुशासन का अंत करने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है , की कब कांग्रेस की सरकार से छुटकारा मिलेगा तथा राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी । नसीराबाद में यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा , भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत , श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी , नसीराबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव , मांगलियावास मंडल अध्यक्ष संजय सोनी , पीसांगन मंडल अध्यक्ष मन्नालाल कुमावत , सुनीता यादव , नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मित्तल , रामकरण यादव , महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री गुर्जर उषा पथरिया , युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नालिया , हंसराज चौधरी , रोहित शर्मा , दिनेश बोहरा , महेश बाबानी , महेंद्र पथरिया , राज मेहरा , संजय मेहरा , महेश कुमावत , महेश सौदे, नेमीचंद खींची , धनराज जाटोलिया , प्रदीप मित्तल पार्षद , सरोज बिस्सा , दीपक साहू , महेंद्र डाबी , शब्बीर कुरैशी , सलीम भाई मौजपुरिया , नवाब कुरैशी , उमेश मेहरा , धरतीराज सिंह रावत , ताराचंद रावत , करण चौधरी , शिवराज चौधरी , आनंद वैष्णव, संदीप यादव , सुरेश मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।