मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
नसीराबाद भाजपा मण्डल की बैठक कल नसीराबाद मे
मिटिग मे विधायक रामस्वरूप लांबा तथा जिलाध्यक्ष देहात अध्यक्ष भूतड़ा करेंगे संबोधित
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद विधानसभा की मीटिंग कल बुधवार को दोपहर 2 बजे बाबा पैलेस नसीराबाद पर रखी गई है । जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा तथा नसीराबाद के लोकप्रिय विधायक रामस्वरूप लांबा होंगे । मिटिग मे राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा जनता से किए गए वादाखिलाफी महगाई , बिजली बेरोजगारी राजस्थान में बढ़ते आपराधिक प्रकरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा । नसीराबाद अध्यक्ष महेश कुमार मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि देहात जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा जिला अजमेर के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर अजमेर पर राजस्थान सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करेगे । इस मीटिंग में नसीराबाद विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री तथा मोर्चों के मंडल अध्यक्ष , जिला पदाधिकारी , प्रदेश पदाधिकारी आदि समिलित होंगे ।