नसीराबाद बार ऐसोसिएशन ने बिजयनगर मे रखे रिकार्ड रुम को नसीराबाद मे करवाने हेतू जिला एवं सत्र न्यायाधीश को लिखा पत्र

नसीराबाद बार ऐसोसिएशन ने बिजयनगर मे रखे रिकार्ड रुम को नसीराबाद मे करवाने हेतू जिला एवं सत्र न्यायाधीश को लिखा पत्र

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद बार एसोसिएशन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर बिजयनगर मे रखे नसीराबाद के रिकार्ड रुम को नसीराबाद मे करवाने की मांग रखी है । ऐसोसिएशन के अध्यक्ष फारुख खत्री ने पत्र मे जानकारी देकर बताया कि नसीराबाद कोर्ट का रिकार्ड रुम काफी समय से बिजयनगर कोर्ट मे रखा हुआ है । परन्तु वहाँ से फाईले मगाने मे वकीलो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , साथ ही यहां तक वहाँ रखी फाईलों मे से कई फाईल गुम हो जाने से नही मिल रही है । जिससे वकीलों एवं कोर्ट का समय खराब होता है । इसके अतिरिक्त नसीराबाद से बिजयनगर आने जाने मे स्थानीय अधिवक्ताओं व आम जनता को भी काफी दूरी होने की वजह से धन , श्रम का भी अपव्यय होता है ।जो कि किसी भी रुप मे न्याय का हनन है । ऐसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने इस पत्र मे हस्ताक्षर कर रिकार्ड रुम को नसीराबाद लाने की मांग न्यायाधीश महोदय से रखी है । जिससे सभी आम जनता को रिकार्ड यही मिलने पर शीघ्र न्याय मिल सके ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment