नसीराबाद बार ऐसोसिएशन के चुनाव 25 फरवरी को

नसीराबाद बार ऐसोसिएशन के चुनाव 25 फरवरी को

कोषाध्यक्ष पद व सदस्य के 4 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद बार ऐसोसिएशन के 25 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के पश्चात कोषाध्यक्ष पद पर तारिक हुसैन निर्विरोध निर्वाचित हुए वही कार्यकारिणी सदस्य पद पर वसीम , दीपेन्द्र सिह गुर्जर , अभिषेक जैन व राजेश गोमा निर्विरोध निर्वाचित चुने गये । अब अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सुकरिया , सुखदेव चोधरी व फारुख खान खत्री , उपाध्यक्ष पद पर श्रवण सिह व कमलेश गुर्जर , सचिव पद पर आशीष कुमार अजमेरा व मनोज कुमार , सयुक्त सचिव पद पर गोरधन लाल गुर्जर , सुदर्शन सिह व परमेश्वर सिह मैदान मे है । प्रत्याशियों ने अब मन्दिरों मे धोक देने के बार सदस्यों से वोट हेतू मान मनुहार आदि करने प्रारम्भ कर दिऐ है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment