नसीराबाद बार ऐसोसिएशन के चुनाव 25 फरवरी को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद बार ऐसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक एडवोकेट सुखदेव चोधरी की अध्यक्षता मे रखी गई । बैठक मे सभी बार सदस्यों की सहमति से बार एसोसियेशन के चुनाव 25 फरवरी , शुक्रवार को कराने का निर्णय लिया गया । साथ ही नये अधिवक्ताओं की सदस्यता हेतू प्राप्त आवेदनों पर सदस्यता प्रदान करने हेतू निर्णय लिया गया । यह चुनाव निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण कराने हेतू एक चुनाव कमेटी का गठन किया गया । जिसमे चुनाव प्रभारी के रुप मे एडवोकेट एम जे राजकुमार , एडवोकेट अशोक जैन , एडवोकेट महेश मेहरा , एडवोकेट नवाब कुरेशी व एडवोकेट हेमन्त प्रजापत को जिम्मेदारी दी गई ।