रीट परीक्षा मे धांधली व प्रदेश अध्यक्ष पुनिया पर हुऐ हमले को लेकर नसीराबाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा नसीराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को एसडीएम कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया । मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि रीट परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया द्वारा भाजपा की चुनौती से चौतरफा घिरी कांग्रेस ने बौखलाहट दिखाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के कोटा दौरा के दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव करके तोड़फोड़ के साथ ही उन के ऊपर जो गुंडा तत्वों ने हमला किया उसके खिलाफ ज्ञापन दिया । ज्ञापन मे हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । रीट प्रकरण राज्य के 1600000 युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है । सरकार के प्रभावशाली लोग इस प्रकरण में संलिप्त हैं । एसओजी की जांच कारगर नहीं लगती है । भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रीट मामले को लेकर अनेक प्रदर्शन किए हैं । प्रदेश अध्यक्ष के साथ की गई घटना राजस्थान की संस्कृति के विरुद्ध है । कांग्रेस से जुड़े हुए उद्दंड में हिंसा पर उतारू लोग भाजपा को सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ करने व जनता की आवाज उठाने से रोकना चाहते हैं । जिसे जनहित में भारतीय जनता पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी । इस घटना के दोषियों की गिरफ्तारी तक भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी । जिसकी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संपूर्ण रूप से राज्य सरकार की होगी । राज्य में जब प्रमुख विपक्षी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है तो सामान्य नागरिक की सुरक्षा का क्या होगा । इसलिए महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि उक्त प्रकरण में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार को निर्देशित करें । उक्त कार्यक्रम में भाजपा के श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी , भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत , नगर पालिका उपाध्यक्ष शंभू साहू , महेश बाबानी , महामंत्री उषा पथरिया , मंत्री योगी , छावनी परिषद सदस्य सुशील गदिया , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश पारचे , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश लखन , पार्षद सत्यनारायण शर्मा , पार्षद एडवोकेट महावीर टांक , पार्षद संदीप गुर्जर , छावनी परिषद पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर , अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवाब कुरैशी एडवोकेट , सुरेश सांखला , उमेश मेहरा , शानू शर्मा , महावीर प्रसाद शर्मा , सलीम भाई भोजपुरिया , शब्बीर भाई कुरेशी , परीक्षवर गुस्सर भगवानदास दनक्यावर , संजय मेहरा , अनिल वर्मा , अनिल गोयल , योगी मंगेश वाल्मीकि , रमेश मेहरा , शिवम वाल्मीकि , अश्विनी वाल्मीकि , शिवप्रसाद रील , विजय सिंह गौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित थे ।