वॉलीबॉल में नागोला टीम रही विजेता

वॉलीबॉल में नागोला टीम रही विजेता

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागोला की टीम ने 19 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सेंट जोसेफ स्कूल अजमेर द्वितीय को हराकर विजय श्री प्राप्त की । 19 वर्षीय खेलकूद बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदा में किया गया । शारीरिक शिक्षक कैलाश बसिठा ने बताया कि नागोला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजय श्री प्राप्त की । टीम के विजयश्री प्राप्त कर विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रचना गौड़ के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के भागचंद रेगर , कैलाश बसीठा , रेणु व्यास , जागृति शर्मा , जितेंद्र प्रसाद शर्मा , अमित सोनी , दिलकुश वैष्णव आदि ने छात्रों को बधाई दी एवं खिलाड़ीयो के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा टीम के विजेता रहने पर हर्ष व्यक्त किया । प्रधानाचार्य रचना गौड़ ने बताया कि टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से राज्य स्तर पर दिनेश प्रजापत एवं दीपक रेबारी का चयन किया गया । विजेता रहने पर ग्रामीण हरिराम प्रजापत , वैभव रायका , अखिलेश मेघवंशी , महेंद्र जैन , ओम साहू , घनश्याम सिंह , अंकित मेवाड़ा , बनवारी सिंह , गजेंद्र सिंह , कैलाश प्रजापत आदि ने नागोला टीम के विजेता रहने पर खुशी व्यक्त की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment