हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर ग्राम आगूचा में निकाली गई शोभा यात्रा मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर ग्राम आगूचा में निकाली गई शोभा यात्रा मुस्लिम समाज ने किया स्वागत।

मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
पंचायत समिति हुरडा परिक्षेत्र के आगूचा में आज हनुमान जयंती पर बगीची के बालाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में भगवान की झांकियों सहित शहीद भगत सिंह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही ।बैंड बाजों के साथ भक्ति पूर्ण भजनों पर प्रत्याशी मेवाड़ा प्रधान राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि नागर , सीआर जायसवाल भगत मंडली के कार्यकर्ता, बुजुर्ग, युवा ,महिला और बच्चो भाव विभोर होकर जमकर नाचे।
शोभा यात्रा से पहले ग्रामीणों ने विधानसभा प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा, पंचायत समिति प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, डीवाईएसपी लोकेश मीणा, थानाधिकारी सतीश मीणा, सरपंच ज्योति नागर, समाजसेवी जितेंद्र नागर ,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विजय जयसवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाबपुरा धनराज गुर्जर, पूर्व सरपंच केदार लाल बेरवा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दली चंद गुर्जर, सहित जनप्रतिनिधियों को सिरोपाव बधंवाकर अभिनंदन किया।
इस दौरान शोभायात्रा पर मोहल्ले वासियों सहित मुस्लिम समुदाय सहित कई मोहल्लों में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया शोभायात्रा के आगे चल रहे अखाड़ा में युवाओ द्वारा कई करतब दिखाए गए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment