नसीराबाद नगरपालिका मे पानी की समस्या के लिए जलदाय मंत्री से मिली पालिकाध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा

नसीराबाद नगरपालिका मे पानी की समस्या के लिए जलदाय मंत्री से मिली पालिकाध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका क्षेत्र में कम जल आपूर्ति की समस्या के निजात के लिए जलदाय मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया से भेंट कर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा और पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ,समाज सेवी हरीश गोमा,ने मंत्री जी को अवगत कराया कि पालिका क्षेत्र में कम जलापूर्ति की जा रही है । जिसके कारण पानी की विकट समस्या नगरपालिका क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। पानी की समस्या के लिए स्थानीय विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थाई समाधान नहीं हुआ । जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । पानी की समस्या का अतिशीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। जिस पर मंत्री मालवीय द्वारा शीघ्र पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment