देरांठू अतिशय क्षेत्र मे मुनि सकल्प सागर महाराज व मुनि सदभाव सागर महाराज ने किया मगंल प्रवेश
मुनि ने भगवान शान्ति नाथ व भगवान पार्श्वनाथ के किये दर्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के परम शिष्य मुनि सकल्प सागर महाराज एवं मुनि सद्बभाव सागर महाराज शुक्रवार शाम सराणा चौराहे से मगंल विहार कर लोहरवाड़ा पहुंच रात्रि विश्राम किया । मुनि श्री को देरांठू सकल दिगंबर जैन समाज व नसीराबाद के दिगंबर समाज ने श्री फल भेट कर पधारने हेतू विनय किया । जिस पर शनिवार सुबह मुनि श्री लोहरवाड़ा से विहार कर अतिशय क्षेत्र देरांठू मे पहुचने पर देरांठू के सकल दिगम्बंर जैन समाज द्बारा गाजे बाजे के साथ मन्दिर लेकर आये । जहाँ मुनि श्री सकल्प सागर महाराज व मुनि श्री सद्बभाव सागर महाराज ने अतिसय क्षेत्र मे विराजित भगवान शान्ति नाथ की चमत्कारी प्रतिमा के दर्शन किये । मुनि श्री के साथ देरांठू सकल दिगम्बंर समाज से महेन्द्र पाटोदी , हुकमचन्द सेठी , अरुण सेठी , अनिल जैन , राकेश सेठी आदि साथ थे । इसके पश्चात मुनि श्री नसीराबाद की ओर प्रस्थान कर गये । मुनि श्री इस वर्ष चतुर्मास अजमेर मे करेंगे ।