मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने धन्यवाद यात्रा के तहत किया शक्तपुरा पंचायत विकास कार्यो का उद्घाटन।

मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने धन्यवाद यात्रा के तहत किया शक्तपुरा पंचायत विकास कार्यो का उद्घाटन।

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

मुंडावर के उपखण्ड पंचायत चुनाव में मुंडावर की देवतुल्य जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी को दिए गए भारी प्रचंड बहुमत का आभार व धन्यवाद देने के कर्म में आज धन्यवाद यात्रा को आगे बढ़ाते हुए शक्तपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम लामचपुर व शक्तपुरा ग्राम में पहुँचकर वहाँ मौजूद ग्रामवासियों का शीश झुकाकर व हाथ जोड़कर धन्यवाद व्यक्त किया।

मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने कहा कि आप सभी ग्रामवासियो व मुंडावर विधानसभा क्षेत्रवासियो व बीजेपी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओंकेआशीर्वादओर सहयोग से ही हम मुंडावर में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बना पाए है व साथ ही जिला पार्षदों को भी प्रचंड जीत मिली है।
विधायक जी ने एक बार पुनः क्षेत्रवासियों का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त किया मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल जी ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार मुंडावर के साथ भेदभाव की नीति से काम कर रही है और हम सब को साथ लेकर काम करने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे है काँग्रेस सरकार के इस भेदभाव नीति व मुंडावर वासियो के साथ अन्याय का जवाब मुंडावर की जनता वोट की चोट से 2023 में देगी व प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है विधायक जी ने कहा कि विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी चाये कांग्रेस भेदभाव की नीति से काम करे जनता इसका जवाब देने को उतारू है।
प्रधानपति महेश गुप्ता जी ने भी ग्रामवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस दौरान 4 इंटरलॉकिंग सड़को का उद्घाटन किया।

इसदौरानविधायक कोष अन्य योजनाओं से हुए विकाश कार्यो का उद्घाटन किया।

इस दौरान साथ मे प्रधानपति महेश गुप्ता,स्थानीय सरपंच सतवीर यादव,पूर्व mps अमित यादव,एमपीएस प्रत्याशी महेश यादव,दिनेश लामचपुर, भोम सिंह लामचपुर आदि बीजेपी के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment