मुंडावर विधायक ने किया धन्यवाद यात्रा के तहत विकास कार्यो का उद्घाटन।

मुंडावर विधायक ने किया धन्यवाद यात्रा के तहत विकास कार्यो का उद्घाटन।

मुंडावर अलवर //पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत

आज मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी जी व मुंडावर की नव निर्वाचित प्रधान सुनीता महेश गुप्ता,व नव नवनिर्वाचित MPS मुकेश डबास,ने मुंडावर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर जो मुंडावर की देवतुल्य जनता ने जो विजयी दिलाई उनको धन्यवाद देने के लिए आज धन्यवाद यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पिपली पंचायत के पिपली ग्राम व भानोत पंचायत के ग्राम माजरा, सुन्दरवाड़ी, भानोत,आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणजनों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व विधायक कोष व अन्य योजना के तहत हुए विकास कार्यो का उद्घाटन किया व ओर नए विकास कार्यो को करवाने की घोषणा की।
विधायक जी ने बोलते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मैं विधायक बना और अब आप सभी के सहयोग ओर आशीर्वाद से हम मुंडावर पंचायत समिति का चुनाव जीत पाए है ओर मुंडावर में भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बना पाए है मै आप सभी का शीश झुकाकर हाथ जोड़कर धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हु आप सभी का साथ व सहयोग यूँही बना रहे विधायक जी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है कांग्रेस सरकार ने पिछले 3 साल से मुंडावर के साथ भेदभाव की नीति से काम किया जो कि मुंडावर की जनता के साथ अन्याय है इस अन्याय का जवाब मुंडावर की जनता ने पंचायत चुनाव में तो दे ही दिया और आने वाले चुनाव में भी देने को तैयार है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनाने को तैयार है।
विधायक जी ने गांवो की चौपाल में विकास कार्यो के उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार चाहे भेदभाव की नीति से काम करे लेकिन मैं और प्रधान जी जितना हो सके उतने विकास कार्यो को करवाते रहेंगे ओर नए विकास कार्यो को विधायक कोष व प्रधान कोष से व अन्य योजनाओं से करवाने की घोषणा की।
विधायक जी व प्रधान जी ने पिपली में भूमिगत पाइप लाइन का कार्य,माजरा में सीवरेज निर्माण कार्य,सुन्दरवाड़ी में इंटरलॉकिंग कार्य,भानोत में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यो के उद्घाटन आदि अनेको विकास कार्यो के उद्घाटन किये
प्रधानपति महेश गुप्ता व जिला पार्षद ईश्वर यादव जी ने भी आभार व्यक्त किया इस दौरान साथ मे स्थानीय सरपंच संदीप चौधरी,सरपंच उमेश यादव,सरपंच संघ अध्यक्ष दलीप जी यादव,mps मुकेश डबास,गाँधीनगर सरपंच उदय जाटव,सरपंच ईश्वर जी,पूर्व सरपंच सुनील जाट,व भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने साफा ओर मालाओँ से स्वागत किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment