ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का हुआ शुभारंभ


ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का हुआ शुभारंभ

दिव्यांग जगत/भूपेन्द्र सिंह पंँवार

अरांई,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरांई में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ उपखंड अधिकारी शिवांक्षी खांडल के मुख्य अतिथि में ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद अजमेरा,स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग लाल देहरू,बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य हेमलता शर्मा, नोडल प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा, विकास अधिकारी पुरुषोत्तम लाल शर्मा, सीबीईओ कार्यालय से संदर्भ व्यक्ति रामधन कोठारी,भामाशाह एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ व्याख्याता शंकर लाल शर्मा व विद्यार्थियों के अभिभावक गण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे इस समारोह में उपखंड अधिकारी ने अपने उद्बोधन मे अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा संचालित इन दोनों योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को रोजाना विद्यालय भेजें, उनकी पढ़ाई लिखाई एवं उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, नियमित रूप से अभिभावक मीटिंग में आ कर अपने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहे ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके इस अवसर पर मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक अध्ययन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 15 ग्राम मिल्क पाउडर से 150 मिलीलीटर दूध तैयार कर दिया जाएगा साथ ही कक्षा 6 से 8 में अध्ययन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 20 मिलीग्राम मिल्क पाउडर से 200 मिलीलीटर दूध तैयार कर दिया सप्ताह में 2 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को विद्यार्थियों को दुग्ध वितरण किया जाएगा एवं मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक अध्ययन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को स्कूल यूनिफार्म के दो सेट दिए गए इनकी सिलाई करवाने के लिए विद्यार्थियों के खातों में ₹200 की राशि सरकार द्वारा जमा की जाएगी।
इन योजनाओं से अब उम्मीद की जाती है कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ेगा और ड्रॉपआउट की समस्या भी दूर होगी! कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अभिभावकों ने सरकार की इन दोनों योजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि वह अपने बच्चों को रोजाना विद्यालय भेजेंगे और उनकी नियमित उपस्थिति रहेगी ऐसा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन नंदकिशोर माली ने किया एवं समस्त ब्लॉक के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment